फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यनमस्कार में प्रतिभाग के लिए बांटे प्रशस्ति पत्र

सार

लोगों ने इस दौरान घरों में योग और सूर्य नमस्कार कर इस लक्ष्य को हासिल किया गया। इसमें सहभागिता करने पर विद्यालय परिवार को सम्मानित करने के लिए द्रौपदी देवी जाजू बालिका इंटर कालेज में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बताया गया कि सूर्य नमस्कार करने वाले जनपद के प्रतिभागियों को आनलाइन माध्यम से प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया है। विशिष्ट अतिथि सौरभ साहू, प्रधानाचार्या सोमवती शर्मा एवं मोहित कुमार साहू ने भी मां शारदे के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज। कोरोना के समय देश भर में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का लक्ष्य रखा गया था। लोगों ने इस दौरान घरों में योग और सूर्य नमस्कार कर इस लक्ष्य को हासिल किया गया। इसमें सहभागिता करने पर विद्यालय परिवार को सम्मानित करने के लिए द्रौपदी देवी जाजू बालिका इंटर कालेज में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि सूर्य नमस्कार करने वाले जनपद के प्रतिभागियों को आनलाइन माध्यम से प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया है। विद्यालय परिवार को कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सूर्य नमस्कार प्रशस्ति पत्र ओडीएसएस (ओमवती देवी शिक्षा समिति) द्वारा नि:शुल्क वितरण किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कौशल साहू ने दीप प्रज्ज्वलन कर और मां शारदे पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर किया। विशिष्ट अतिथि सौरभ साहू, प्रधानाचार्या सोमवती शर्मा एवं मोहित कुमार साहू ने भी मां शारदे के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में योग प्रमुख प्रभा, हिना, वंदना, गीता, प्रेमचंद, ममता सोलंकी, मीनाक्षी, बविता, ममता, अनीता, ऊषा, रनवीर, शालिनी, पंकज , कंचन, अनीता, मीनू, भावना, हेमा, रमा, चंद्र प्रभा, शिवांगी, सरिता, पारुल, अजय तथा छात्राओं में रिया, आकांक्षा, अंजली, आस्था, आशिया, खुशी, चंचल, भूमि, भारती, गार्गी, अंशिका , काजल, अनक, दीक्षा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें