फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वीआईपी मूवमेंट के बीच सीआईएसएफ ने ताज पर बढ़ाई सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। संयुक्त राष्ट्र सैन्य योगदानकर्ता देशों (यूएनटीसीसी) के प्रमुखों के सम्मेलन में शामिल होने वाले वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ताज का दीदार करने वाले हैं। इससे पहले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने परिसर में सुरक्षाबल की संख्या बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों की संख्या को भीड़ और लगातार हो रहे वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए बढ़ाया गया है। सूत्रों के अनुसार दोगुना सुरक्षा बलों को परिसर में दाखिल होने वाले लोगों की चेकिंग और परिसर के अंदर निगरानी के लिए तैनात किया गया है। चूंकि 30 से अधिक देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी आने वाले हैं, ऐसे में इस कदम को उससे जोड़कर देखा जा रहा है।
ताज सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमांडेंट वैभव दुबे ने बताया कि सभी वीआईपी को उनके प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा संबंधी व्यवस्था की जाती है। सर्दियों में ताज आने वालों की संख्या में इजाफा होने लगता है। इसी के चलते कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें, सभी अधिकारी नई दिल्ली में 14 से 16 अक्तूबर तक होने वाले संयुक्त राष्ट्र सैन्य योगदानकर्ता देशों (यूएनटीसीसी) के प्रमुखों के सम्मेलन में भाग लेंगे। इसमें चीन व पाकिस्तान को छोड़कर सभी पड़ोसी देश शिरकत कर रहे हैं। सम्मेलन के दौरान जमीनी चुनौतियों के मुताबिक मिशन को अधिक उत्तरदायी बनाने पर भी बातचीत होगी। इस सम्मेलन को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी समेत कई अधिकारी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें