फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन नहीं खुल सके सिनेमाघर, मायूस रहे संचालक

विज्ञापन
कासगंज का लक्ष्मी सिनेमाघर - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। अनलॉक में गाइडलाइन जारी होने के बाद पहले दिन शहर में सिनेमाघर नहीं खुल सके। जिससे संचालक मायूस रहे। वस्तु एवं सेवाकर विभाग द्वारा लाइसेंस न दिए जाने के कारण सिनेमाघर खोले जाने में अड़चन रही। संचालकों ने जल्द ही लाइसेंस की मांग की है।
विज्ञापन

15 अक्टूबर से सिनेमाघर खोले जाने की गाइडलाइन सरकार द्वारा जारी की गई। कासगंज शहर में दो सिनेमाघर हैं। एक लक्ष्मी सिनेमा दूसरा नावल्टी सिनेमा। सिनेमा संचालकों ने कोरोना गाइडलाइन के अनुसार सिनेमाघर खोलने के लिए वस्तु एवं सेवाकर विभाग से अनुमति मांगी थी लेकिन वस्तु एवं सेवाकर विभाग लाइसेंस और अनुमति नहीं दे सका। इसके पीछे कहीं न कहीं समस्या उलझी रही।
पहले दिन कासगंज में दोनों में से कोई सिनेमाघर नहीं खुल सका। संचालकों की तैयारियां धरी रह गईं। सिनेमाघर संचालक राजीव अग्रवाल ने बताया कि एक महीने पहले हमने आवेदन किया था। वस्तु एवं सेवाकर विभाग द्वारा आश्वासन दिया गया है कि वे जल्द ही लाइसेंस दे देंगे। अगर 15 अक्टूबर से पहले लाइसेंस मिल जाता तो सिनेमाघर खोले जा सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें