पंचायत चुनाव के चतुर्थ चरण के मतदान के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारी कर ली है। रविवार को पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने बाह-पिनाहट क्षेत्र के अतिसंवेदनशील प्लस गांवों में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने ग्रामीणों को सुरक्षा एहसास दिलाते हुए बेखौफ होकर मतदान करने की अपील की। कहा कि मतदान में गड़बड़ी फैलाने और माहौल बिगाड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। फोर्स ने विक्रमपुर से शुरू कर ऐसे ही कई गांवों में फ्लैग मार्च किया। इंसपेक्टर बाह ब्रह्म सिंह ने बताया कि पुलिस बलवाइयों से सख्ती से निपटेगी। वहीं, पिनाहट में पुलिस और पीएसी के जवानों ने विप्रावली, मनौना, अमरसिंह पुरा, देवगढ़, सेरव, झौरिया, पापरी नागर, पलोखरा, तासौड़, करकौली, रेहा, बरैण्डा में सीओ पिनाहट कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया। सीओ ने ग्रामीणों से कहा कि मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर सूचना तत्काल पुलिस को दें। अति संवेदनशील गांव मनौना में पैदल फ्लैग मार्च और सर्च आपरेशन भी चलाया।
एंग्री यूथ ने चलाया मतदान जागरूकता अभियान
बाह। एनजीओ एंग्री यूथ ने रविवार को ग्राम पंचायत बिजौली और बाह में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी पसंद का प्रत्याशी चुनने का आह्वान किया। अभियान में एनजीओ के कार्यकर्ता आधी रोटी खाएंगे वोट डालने जाएंगे। आंधी हो या तूफान नहीं रुकेगा ये मतदान। जैसे स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर चल रहे थे। इस दौरान वसीम पठान, राहुल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सविता, सुधीर बौहरे, रमेश सिंह, राकेश पाल, मानवेन्द्र सिंह, भानु सविता, रीतेश गुर्जर, भोले राठौर, ज्योति, माला आदि मौजूद रहीं।