फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

329701 मतदाता चुनेंगे अपना प्रधान

Tue, 08 Dec 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
 पंचायत चुनाव के चौथे चरण का चुनावी शोर सोमवार को थम गया। मंगलवार को बाह, पिनाहट, जैतपुर ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने रैली के जरिये शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

 बाह, पिनाहट, जैतपुर ब्लाक में चौथे चरण का मतदान बुधवार को होगा। सोमवार शाम चुनाव प्रचार थमने के बाद अब प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क करने में जुट गए हैं। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सभी आखिरी कोशिश कर रहे हैं। सोमवार की रात, मंगलवार का दिन और रात प्रत्याशियों की नींद नहीं आएगी। बुधवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। सर्दियों के दिन होने के कारण अंधेरा जल्दी होता है। इसलिए मतदान की प्रक्रिया शाम साढ़े चार बजे तक चलेगी। मंगलवार को ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। करीब 1218 मतपेटिकाओं और मतदान कर्मियों की टीम को बूथों तक पहुंचाने के लिए लगभग 145 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। एसडीएम बाह उमाशंकर ने बताया कि मंगलवार सुबह से पोलिंग पार्टियां ब्लाक मुख्यालयों से रवाना होंगी।
ब्लाकवार मतदाताओं की स्थिति
ब्लाक                मतदाता           ग्राम पंचायत
बाह                  126007          50
पिनाहट               106309          36
जैतपुर कला           97358           45
-------
ब्लाक         संवेदनशील         अतिसंवेदनशील     अतिसंवेदनशील प्लस
बाह             42                  39                 18
पिनाहट          23                  26                  04
जैतपुर कला     32                  37                   08

निर्भीक होकर करें मतदान, दिलाया सुरक्षा का भरोसा 
बाह/पिनाहट। पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में मतदान के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। सोमवार को ब्लाक बाह, पिनाहट और जैतपुर कला क्षेत्र के विभिन्न अतिसंवेदनशील प्लस बूथों वाले गांवों में फ्लैग मार्च कर लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

यमुना, चंबल और उटंगन के बीहड़ से सटे इन इलाके में शांतिपूर्वक मतदान कराना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। नौ दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा पर पुलिस ने सघन तलाशी शुरू कर दी है। राजस्थान सीमा पर मन्सुखपुरा, मध्यप्रदेश सीमा पर पिनाहट, उसैद घाट, खेड़ा राठौर में नंदगवां घाट पर, बासौनी में कैजरा घाट पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीमा पर नाकेबंदी की जा रही है। अति संवेदनशील प्लस बूथ वाले गांवों में पुलिस प्रशासन ने अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च किया। फरैरा, विक्रमपुर, पार्वतीपुरा, जरार आदि इलाकों में चेतावनी दी मतदान में बाधा डालने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा। पिनाहट के अतिसंवेदनशील प्लस गांव मनौना, पडुआपुरा, विप्रावली, रैपुरा, कुकथरी, भदरौली आदि में क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह ने फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया और ग्रामीणों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। साथ ही किसी भी घटना की सूचना तत्काल देने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें