फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात पुलिस ने पकड़ा चोरी और धोखाधड़ी का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। गुजरात पुलिस ने मंगलवार रात गांव नगला मधु में चोरी और धोखाधड़ी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने गुजरात में संचालित एक फैक्टरी के हिसाब-किताब में हेरफेर करने के साथ ही चोरी की थी। पुलिस पकड़े गए आरोपी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

गुजरात के साबरमती रेलवे थाना क्षेत्र में संचालित एक फैक्टरी के हिसाब किताब में लाखों का हेरफेर किया था। इसके साथ ही काफी सामान भी चोरी कर लिया था। इस मामले में फैक्टरी मालिक की ओर से सहदेव पुत्र कृपाल सिंह निवासी गांव नगला मधु थाना भोगांव के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामला दर्ज करने के साथ ही साबरमती रेलवे थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। मंगलवार शाम को पुलिस ने गांव नगला मधु में दबिश दी थी। लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सका। इसके बाद रेलवे थाना प्रभारी पीके सांदरवा टीम के साथ भोगांव में ही रुक गए। रात करीब 12 बजे आरोपी के घर में पर मौजूद होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

इस पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से पीके सांदरवा ने आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर की गई पूछताछ में आरोपी सहदेव ने करीब 50 हजार का सामान चोरी करने व धोखाधड़ी किए जाने का अपराध कबूल किया। गुजरात पुलिस सहदेव को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें