फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के ताले काटकर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। मैनपुरी रोड पर तहसील के सामने चोरों ने बुधवार की रात मेडिकल स्टोर के ताले काटकर 72 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। जानकारी होने पर दुकानदारों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई, लेकिन चोरो का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

मैनपुरी रोड स्थित तहसील के सामने हरिशंकर निवासी विनोदपुर मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। बुधवार की शाम को वह दुकान बंद कर गांव चले गए थे। रात में चोरों ने दुकान के ताले काटकर दुकान की गोलक में रखे 72ए260 रुपये सहित अन्य सामान चुरा लिया। बृहस्पतिवार की सुबह जब लोगों ने दुकान के ताले कटे देखे तो हरिशंकर को सूचना दी।
हरीशंकर ने दुकान के अंदर जाकर देखा तो गोलक से रुपये गायब थे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हरिशंकर ने पुलिस को बताया भैंस खरीदने के लिए गोलक में 60 हजार रुपये तथा दवा की बिक्री के 12260 रुपये रखे थे। हरिशंकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यहां नहीं कर सके चोरी
बुधवार की रात चोरों ने साईं बीज भंडार, आशू बीज भंडार के भी शटर उठाकर चोरी करने की कोशिश की। माना जा रहा है आवाजाही होने के कारण चोर दुकानों से चोरी नहीं कर सके। पुलिस ने इन दुकानों पर भी पहुंचकर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाकर जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें