फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवां दिलों ने घोली चॉकलेट की मिठास

विज्ञापन
गिफ्ट गैलरी की दुकान पर सज गए वेलन टाइंस डे के गिफ्ट - फोटो : ETAH
विज्ञापन
कासगंज। वेंलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया गया। जवां दिलों ने उपहार में चॉकलेट घोलकर मिठास घोल दी। इसी के साथ हटेडी डे के लिए बाजार से आकर्षक टेडी खरीदे गए। जिससे बिक्रेताओं के यहां भीड़ रही।
विज्ञापन

चॉकलेट डे के लिए युवाओं ने पहले से ही अपने कार्यक्रम निर्धारित कर लिए गए। युवाओं ने पाकों आदि में पहुंचकर इस दिन को मनाया। प्रेमी अपनी प्रेमिकाओं को उपहार में देने के लिए उनकी मनपसंद की चॉकलेट लेकर पहुंचे। कई युवाओं ने तो बड़े गिफ्ट पैक उपहार में देने के लिए खरीदे। जिन युुवाओं की बात रोज डे व प्रपोज डे पर नहीं बन सकी उन्होंने अपनी मापसंद चॉकलेट अपनी प्रेमिकाओं को भेंट की।
जिन युवाओं की चॉकलेट को कबूल कर लिया गया उनके चेहरे खिल गए। ऐसे युवाओं ने एक साथ साथ चॉकलेट खाकर अपने प्रेम के रिश्तों में मिठास घोल दी। जिन युवाओं की मुहब्ब्त अभी कबूल नहीं हो सकी है अब उन्हों ने टेडी डे मनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी। बाजार में आकर्षक तरह के टेडी मंगाए गए हैं। युवाओं ने देर शाम इन बिक्रेताओं की दुकानों पर पहुंचकर खरीदारी की ताकि सोमवार को टेडी डे पर इनको उपहार में दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें