फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम के साथ निकाली गई भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा

विज्ञापन
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की शोभायात्रा में चित्रगुप्त महाराज की झांकी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ सभा द्वारा श्री चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा मंगलवार देर शाम शहर में धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का कई जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम महाराजा तेज सिंह के किले से शोभायात्रा का शुभारंभ अखिल भारतीय कायस्थ सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना ने श्री चित्रगुप्त महाराज की आरती उतार किया। शोभायात्रा में श्री चित्रगुप्त महाराज की झांकी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अतिरिक्त शिव परिवार, माता दुर्गा आदि की झांकियां शामिल थीं।
नगर भ्रमण के दौरान कई जगह स्वागत किया। घंटाघर स्थित कायस्थ महासभा भवन पहुंचकर समापन हुआ। यहां पुजारी रामबाबू ने पूजा अर्चना के बाद प्रसाद बांटा। प्रमोद सक्सेना, राजू रंगशाला, राजीव कुलश्रेष्ठ, डॉ. सूर्यमोहन सक्सेना, अवधेश जौहरी, मुक्तेश सक्सेना, सुभाष सक्सेना, अनिल सक्सेना, नकुल सक्सेना, सुभाष अधौलिया, गौरव मुवार, ईशू सक्सेना, केशव शरण सक्सेना, विनय सक्सेना, राजीव सक्सेना, दीपेश सक्सेना, मोहन सक्सेना, अनिल कुदेशिया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें