कासगंज मे मानपुर नगरिया में न्यौली मिल पर हुई किसान चौपाल में तहसीलदार को ज्ञापन देते हिंदू युवा
- फोटो : KASGANJ
सोरों(कासगंज)। हिंदू युवा वाहिनी की जिला इकाई द्वारा किसान चौपाल का आयोजन मानपुर नगरिया स्थित गन्ना समिति कार्यालय पर किया गया। इसमें गन्ना किसानों की समस्याओं को उठाया गया और गन्ना मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला गन्ना अधिकारी को सौंपा गया।
हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक मनोज चौहान ने कहा कि गन्ना किसानों का पिछले सत्र का बकाया भुगतान अतिशीघ्र कराया जाए। जिस पर जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश यादव व फैक्ट्री के जनरल मैनेजर सत्यपाल ने जनवरी तक पिछला भुगतान करने का आश्वासन दिया। गन्ना किसानों का गन्ना लेकर शीघ्र पेराई का आश्वासन दिया गया। किसानों को गन्ना बिक्री के लिए परेशान नहीं होना होगा। इसके अतिरिक्त अन्य समस्याओं को भी किसानों ने अधिकारियों के समक्ष उठाया।
किसान चौपाल के दौरान जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान, वाहिनी के तहसील संयोजक गोविंद सक्सेना, उड़ेर प्रधान शंकरपाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामप्रताप सोलंकी, हरजीत सोलंकी, नाहर सिंह सोलंकी, देव राणा, मनोज सोलंकी, बाबू गिरि, संतोष साहू, दीपपुर प्रधान बॉबी सोलंकी, संजय सोलंकी, रामपाल साहू सहित अन्य हिंदू वाहिनी के पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।