फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल- गन्ना खरीद के लिए जिले में बनाए गए 28 केंद्र, अफसरों ने लिया जाएजा

विज्ञापन
कासगंज चीनी मिल में निरीक्षण करते जिला गन्ना अधिकारी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिले में पेराई सत्र से पहले गन्ना विभाग तैयारियों को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। गन्ना आयुक्त द्वारा गन्ने का लक्ष्य आवंटित करने के बाद विभाग ने खरीद केंद्र बना दिए हैं। पिछले साल की अपेक्षा केंद्रों की संख्या तो समान है, लेकिन इस बार गन्ना खरीद का लक्ष्य घट गया है। न्यौली चीनी मिल का संचालन 20 नवंबर से होगा। मिल का चक्का घुमाने से पहले ही चीनी मिल को किसानों का गन्ना खरीदना होगा। गन्ना खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो दिन में गन्ना खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए 28 केंद्र बना दिए गए हैं। 27 केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में होंगे। जबकि एक केंद्र न्यौली चीनी मिल के मुख्यद्वार पर रहेगा।
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त ने गन्ने की खरीद का लक्ष्य तय कर दिया है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल 26 लाख क्विंटल गन्ना लक्ष्य कम हो गया है, लेकिन गन्ना खरीद केंद्रों की संख्या समान है। जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने शनिवार को न्यौली चीनी मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने 20 नवंबर से पेराई सत्र शुरू करने की तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा चीनी मिल के मुख्य द्वार पर बने खरीद केंद्र का भी निरीक्षण किया। कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करें। ट्रॉयल में ही चीनी मिल फेल होना एक बड़ी लापरवाही है। इसलिए विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने चीनी मिल के अधिकारियों से कहा कि पेराई सत्र के दौरान पिछले वर्ष की तरह चीनी मिल बार बार-बंद न हो। इसकी व्यवस्था कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें