फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के साथ ट्रेड व्यापार बंद कर तोड़ें चीन की कमर- डॉ. सुमंत गुप्ता

विज्ञापन
23एमएनपी-23-शहर के स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में वार्ता करते व्यापारी नेता - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। चीन से निर्मित सामान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। चीन सीमा पर शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद और ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि परिषद का निर्णय है कि चीन के साथ ट्रेड व्यापार बंद किया जाए। सरहद पर सेना और ट्रेड व्यापार के माध्यम से व्यापारी चीन की कमर तोड़ने का कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री से अपील है की कि रेलवे के जितने भी ठेके चीन को दिए गए हैं वे सभी निरस्त किए जाएं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। चीन सीमा पर हाल ही में शहीद हुए वीर सैनिकों का श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन व्रत रखा गया। परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, धनश्याम दास गुप्ता, राजीव गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, अमित गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें