फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगला सड़क में मिर्च की फसल नष्ट की, महिला को पीटा

Wed, 09 Oct 2024 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगला सड़क में मिर्च की फसल नष्ट की, महिला को पीटा
विज्ञापन

करहल थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। गांव नगला सड़क में आरोपियों ने किसान के खेत में लगी मिर्च की फसल को उखाड़ कर नष्ट कर दिया। जब विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए महिला को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव न गला सड़क निवासी सोनी देवी ने बताया कि इस बार उन्होंने खेत में मिर्च की फसल की थी। फसल पूरी तरह से तैयार हो चुकी थी। 7 अक्तूबर की शाम को गांव निवासी राजपाल और रामपाल ने खेत पर पहुंच कर मिर्च की फसल को उखाड़ कर फेंकना शुरू कर दिया। जानकारी होने के बाद जब वह मौके पर पहुंची तो देखा कि आरोपियों ने मिर्च की सारी फसल को उखाड़ कर नष्ट कर दिया था। जब विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगे। उन्हें लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपियों ने कहा कि तुझे जो करना है कर ले। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दे। इतना कह कर आरोपी वहां से भाग गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें