फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितेश शाक्य ने पर्यावरण रक्षा को ऊसर भूमि पर उगाई फुलबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड मैनपुरी के प्राथमिक विद्यालय नगला बेटा पर तैनात प्रधानाध्यापक ललितेश शाक्य ने विद्यालय की ऊसर भूमि पर फुलवारी तैयार की है। यहां स्कूल में बच्चों को जहां फूलों की सुगंध मिलती हैं वहीं खाने के लिए फल भी मिलते हैं।
विज्ञापन

ललितेश शाक्य की वर्ष 2015 में यहां तैनाती हुई। उस समय विद्यालय में किसी प्रकार का कोई पौधा नहीं था। ललितेश ने यहां खुद मेहनत कर पौधे लगाए। उनकी मेहनत का परिणाम है कि आज स्कूल में 30 प्रजातियों के पौधे हैं। ललितेश पौधों की देखभाल स्वयं मेहनत से करते हैं।
पॉजिटिव होने के बाद भी पहुंचे
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में ललितेश शाक्य कोरोना संक्रमित हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें होम आइसोलेट किया। तीन दिन तक होम आइसोलेट होने के बाद डॉक्टरों की राय पर वे मास्क लगाकर विद्यालय पहुंचे और मुख्य गेट में अंदर से ताला लगाकर पौधों को पानी दिया। ऐसा उन्होंने दो सप्ताह तक किया।
विज्ञापन

हर दूसरे दिन जाते हैं पानी देने
ललितेश शाक्य ग्रीष्मकालीन अवकाश में हर दूसरे दिन स्कूल जाकर पौधों को पानी देते हैं। समय-समय पर पौधों की कटाई और छटाई भी करते है। विद्यालय में अशोक, बोगनविलिया, गुलाब, चंपा, गुडहल, कटहल, नीबू, पपीता, एरिका पाम आदि प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं।
पर्यावरण की रक्षा हम सभी का कर्तव्य है। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ पर्यावरण रक्षा के लिए अभियान चला रहा है। अभियान में सभी लोग सहयोग करें। मैं भी पर्यावरण रक्षा के लिए कार्य कर रहा हूं आप भी सहयोग करें।
विज्ञापन

ललितेश शाक्य, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय नगला बेटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें