फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम: ट्रैक पर फिर फर्राटा भर रहे आगरा के नन्हे 'मिल्खा'

Thu, 15 Jul 2021 04:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सात दिनों में हुए 101 नए खिलाड़ियों के पंजीकरण 
विज्ञापन
मैदान में दौड़ते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना की दूसरी लहर के बाद खुले खेल मैदानों के ट्रैक पर आगरा के नन्हे मिल्खा ने फर्राटा भरना शुरू कर दिया है। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में ऐसा पहली बार हुआ है, जब पांच जुलाई से लेकर 11 जुलाई तक स्टेडियम में सात दिनों के अंदर ही नए पंजीकरण का शतक लग गया। 

विज्ञापन


संचालित टेबिल टेनिस, जिमनास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, मुक्केबाजी, कुश्ती आदि विभिन्न खेलों में सात दिन में 101 नए खिलाड़ी पंजीकृत हुए। इन सात दिनों में औसतन हर रोज 20 खिलाड़ियों के विभिन्न खेलों में नए पंजीकरण हुए।   

एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनील चंद्र जोशी ने कहा कि हमने अपने स्तर से सभी खेल संघों को नए प्रारूप की जानकारी दे रखी है। जो खिलाड़ी शर्तें नहीं मानेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन खेलों में हुए प्रवेश
खेल         -  पंजीकरण
एथलेटिक्स  -  40 
जिमनास्टिक - 25
टीटी        - 10 
क्रिकेट      - 08 
मुक्केबाजी - 08 
कुश्ती       - 10 

प्राइवेट एकेडमियों में भी बढ़ रहे खिलाड़ी 
शहर के प्राइवेट एकेडमियों में भी खिलाड़ियों ने फिर पहुंचना शुरू कर दिया है। कॉसमॉस क्रिकेट एकेडमी के संचालक फिरोज खान, वैजंती देवी क्रिकेट एकेडमी के संचालक तपेश शर्मा का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद खिलाड़ियों ने मैदान में आना शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे खिलाड़ियों की संख्या भी बढ़ रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें