वहीं ब्लाक सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव बल्हारपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 27 सितंबर को मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। कबड्डी और खो- खो प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय बल्हारपुर की टीम चैंपियन रही। दौड़ में बल्हारपुर की छात्रा लक्ष्मी एवं अंकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक पीटीआई भरतेंद्र सिंह रहे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. चंद्रशेखर शास्त्री, प्रभात कुमार मिश्रा, मानसिंह, कमलेश कुमार, इंद्र दुवे, अंजली, रिचा, महेंद्रचंद्र, पुष्पा शाक्य, देवेंद्र, भूप सिंह, धर्म सिंह, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।