फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगीजी! बचाइए वरना मां की तरह हमें भी मार देगा हमारा बाप

Mon, 22 May 2017 01:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
धरने पर बैठे तीन बच्‍चेे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के गांधी पार्क में सोमवार को धरने पर बैठे तीन बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अपने पिता से प्राण रक्षा की गुहार लगाई है। बच्चों ने पत्र लिखकर कहा है कि उनके पिता ने अवैध संबंधों के चलते उनकी मां की हत्या कर दी थी। फिलहाल वह जेल में है लेकिन अब संपत्ति के लिए उन्हें भी मरवाना चाहता है। बच्चों का कहना है कि अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वे जुलाई से आमरण अनशन करेंगे। सोमवार के तीन बच्चों के साथ धरने में उनके साथी छात्र भी शामिल रहे।  
विज्ञापन


बता दें कि फिरोजाबाद के विभव नगर स्थित स्वामी रामतीर्थ विद्यालय की कक्षा नौ और सात में पढ़ने वाली सं‌‌ध्या-गौरी और उनके भाई काव्य ने स्कूल के बच्चों के साथ सोमवार को फिरोजाबाद के गांधी पार्क में धरना शुरू कर दिया। यहां बच्चों ने बताया कि उन्हें अपने पिता से जान का खतरा है और वे मुख्यमंत्री से अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। अगर हमारी मांग मानी गईं तो जुलाई से आमरण अनशन करेंगे।  

संध्या और गौरी ने सीएम को लिखे पत्र में बताया है कि 2008 में उनके पिता अनुराग पाराशरी ने एक लड़की से अवैध संबंधों के चलते उनकी मां की हत्या कर दी थी। तब वे और उनका भाई बहुत छोटे थे। पिता को इस मामले में जेल भी हो गई लेकिन उसने पूरी संपत्ति पर कब्जा कर रखा है। बच्चों के अनुसार उनके बाबा ने उनके नाम जो जमीन की थी पिता जेल से ही उसके रुपये भी हड़प लेता है और उनको खर्च के रुपये भी नहीं देता। वे अच्छी शिक्षा के लिए भी मजबूर हैं। 
विज्ञापन


बच्चों के अनुसार मां की हत्या के बाद उनका पालन पोषण ननिहाल में हुआ लेकिन पिता उनकी वजह से उनके नाना-नानी और मामा को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। ऐसे में बच्चों ने सीएम को पत्र लिखकर गुहार लगाई है कि उनकी प्राण रक्षा की जाए और संपत्ति का हक दिलाया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे जुलाई से आमरण अनशन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें