फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मौसम में ठंडक से बच्चे हो रहे बीमार, अस्पताल में भीड़

Mon, 18 Nov 2024 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी लाइन।
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में अचानक मौसम में आए बदलाव से बच्चे बीमार हो रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखी गई। बालरोग विशेषज्ञ के पास 111 बच्चे उपचार के लिए पहुंचे इनमें सर्दी, जुकाम के साथ निमोनिया के मरीजों की संख्या अधिक रही। सात बच्चों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। इनमें से दो बच्चों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखी गई। यहां 1156 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें बच्चों और बजुर्गों की संख्या अधिक रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य के पास 111 बच्चे उपचार के लिए पहुंचे इसमें 90 से अधिक बच्चे सर्दी, जुकाम के साथ निमोनिया की चपेट में थे। बाल रोग विशेषज्ञ ने बताया कि मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण बच्चे सर्दी, जुकाम के साथ निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में बच्चों की विशेष देखभाल की जरूरत है।
विज्ञापन


बच्चों के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- सुबह-शाम नंगे पैर न घूमने दें
- हवा और कोहरे से बच्चों का बचाव करें
- बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें
- सर्दी जुकाम होने पर तुरंत डॉक्टर से उपचार दिलाएं
- तीन दिन से अधिक खांसी जुकाम है तो जांच अवश्य कराएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें