फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मौसम की मार बच्चे और बुजुर्ग हो रहे बीमार, चार ने तोड़ा दम

Sun, 26 Oct 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 30 जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम में हो रहा बदलाव जिले में बच्चों और बुजुर्गों की दिक्कतें बढ़ा रहा है। इसके साथ ही हार्ट के मरीजों की संख्या भी बढ़ चली है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे एक मासूम सहित चार मरीजों की मौत हो गई। जिला अस्पताल से 17 मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। एलाऊ क्षेत्र के गांव भांवत निवासी विदित कुमार के पुत्र मदन (एक माह) को एक दिन पूर्व सर्दी के कारण निमोनिया हो गया। परिजन निजी डाक्टर के यहां ले गए, लेकिन आराम नहीं मिला। रविवार सुबह पांच बजे के करीब मदन की अचानक हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डाॅक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बिछवां के नगला शिवाय निवासी शांती देवी (32) पत्नी विपिन कुमार को अचानक हार्ट अटैक पड़ा परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले उनकी मौत हो गई।
मोहल्ला बृज कालोनी यादव नगर निवासी अमर पांडेय (25) रविवार सुबह टहलने निकले अचानक सीने में दर्द होने पर गिर गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए यहां डॉक्टर ने जांच के बाद अमर को मृत घोषित कर दिया। इकलौते पुत्र की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। एलाऊ के गांव मंछना निवासी नेत्रपाल तिवारी (70) को सांस लेने में दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. संजय कुमार गुप्ता का कहना था कि बुजुर्ग को अंतिम सांसों में भर्ती कराया गया था वहीं बच्चे सहित तीन अन्य मरीज मृत अवस्था में ही अस्पताल लाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें