फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जरामई में चाइल्डलाइन ने रुकवाया बाल विवाह

Sun, 08 Jun 2025 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव जरामई में शनिवार को चाइल्डलाइन की टीम ने एक बाल विवाह रुकवाया। गांव की 16 वर्षीय बेटी की शादी बेलाहर, कुरावली निवासी युवक के साथ कराई जा रही थी। टीम ने बरात को वापस लौटाया और किशोरी के माता-पिता से लिखित में लिया कि वे बालिग होने के बाद ही उसकी शादी कराएंगे। चाइल्डलाइन के जिला कोऑर्डिनेटर राजीव कुमार ने बताया कि बाल विवाह की सूचना पर वह चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य वेदप्रकाश शुक्ला और दन्नाहार थाने के दरोगा हरिओम के साथ गांव में पहुंचे थे। गांव में एक किसान अपनी 16 वर्षीय बेटी की शादी 23 साल के युवक के साथ करा रहा था। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाल विवाह को रुकवाया। चाइल्डलाइन टीम ने किशोरी को उसके माता-पिता की सुपुर्दगी में दिया। साथ ही माता-पिता से लिखित में आश्वासन लिया गया कि वे बालिग होने पर ही बेटी का विवाह करेंगे। इस मामले में आगे की कार्यवाही करते हुए किशोरी को सोमवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया जाएगा। कमेटी किशोरी के भविष्य और शिक्षा के संबंध में उचित निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें