फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप से होगी बच्चों की सुरक्षा की निगरानी, बाल कल्याण अधिकारियों को दिए निर्देश

Thu, 27 Jun 2019 08:53 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
थानों के बाल कल्याण अधिकारियों की पुलिस लाइन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसपी क्राइम राजेश सोनकर ने कहा कि थानों के सभी बाल कल्याण अधिकारियों को आगरा चाइल्ड प्रोटेक्शन ग्रुप से जोड़ा जाएगा। जिससे बच्चों के हर केस की निगरानी की जाएगी। 
विज्ञापन


एसपी क्राइम राजेश सोनकर ने कहा कि बच्चों के मामले डील करते समय सादा वर्दी में रहें। बच्चों को हथकड़ी या बेड़ी न लगाएं। उम्र सही दर्ज करें। कहा कि बाल कल्याण अधिकारियों को सीयूजी नंबर देने पर विचार किया जाएगा। उनका स्थानांतरण भी बाल कल्याण अधिकारी के पद पर ही करने का विचार किया जाएगा।

श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान चलाकर 42 बच्चों को मुक्त कराया गया। इसी पर एसपी क्राइम ने कहा कि केवल मुक्त कराने से काम नहीं चलेगा बालश्रम कराने वालों पर मुकदमा भी दर्ज किया जाए।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

खानापूर्ति न की जाए। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले बाल कल्याण अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा तथा एक दिन का वेतन कटेगा। बैठक में मानव तस्करी निरोधक शाखा, गुमशुदा प्रकोष्ठ, आशा ज्योति केंद्र, बाल कल्याण समिति की लता गुप्ता, चाइल्ड लाइन समन्वयक रितु वर्मा, विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रभारी संसार सिंह राठी तथा महफूज सुरक्षित बचपन के समन्वयक नरेश पारस मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें