फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोर समझकर पीटे दो शिक्षक

विज्ञापन
नगर कोतवाली के बाहर पकड़े गए बच्चा चोरों की कार में बच्चा होने की पर कार में झांकते वाहन का घेरे हु - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। शराब के नशे में धुत शिक्षकों को गुरुवार को लोगां ने बच्चा चोर समझकर पीट दिया। बाद में लोगाें ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला हिंदू नगर के सामने से सकीट जाने वाले मार्ग पर एक कार में सवार कुछ लोग उतरकर लघुशंका करने लगे। कार सवार दो लोग कुछ समय इधर उधर टहलते रहे और बाद में एक युवक को गाड़ी में बैठने का कहा। इस बात पर बहस होने लगी।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों कार सवार बीएसए कार्यालय की ओर कार से चले गए। कुछ समय बाद वे फिर कार से वापस आए और वहीं खड़े हो गए। इस दौरान किसी ने शोर मचा दिया कि यही लोग थे जो बच्चा चोरी की फिराक में घूम रहे हैं। लोगों ने कार सवारों से पूछताछ की तो उनके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। इस पर दोनों ने अपने आप को शिक्षक होने की बात कही लेकिन लोगों ने उनकी बात नहीं मानी और उन्हें पीट दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम सुशांत और मोहित बताए। पुलिस ने जानकारी की तो दोनों शिक्षक थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें