फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जिला अस्पताल से सात महीने का बच्चा चोरी, 90 मिनट में पुलिस ने किया बरामद

Mon, 09 Sep 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
दादी की गोद में बरामद बच्चा और लाल घेरे में बच्चा चुराने वाली महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पोषण वार्ड में भर्ती सात महीने का बच्चा रविवार सुबह चोरी हो गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एएसपी ने ऑपरेशन की कमान संभाली। 
विज्ञापन


डेढ़ घंटा की तलाश के बाद अगवा करने वाली महिला को गिरफ्तार किया साथ ही बच्चा भी सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ की है।

थाना घिरोर क्षेत्र के नगला रगी निवासी संदीप यादव के सात माह के पुत्र आशीष को खुजली की समस्या हो गई थी। शुक्रवार की दोपहर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल के पोषण वार्ड में भर्ती कराया गया था। वहां उसका उपचार चल रहा था। 

बच्चे की देखभाल के लिए मौजूद दादी विमला देवी की रविवार सुबह आंख लग ई। इसी बीच सुबह करीब पांच बजे किसी ने बच्चा चोरी कर लिया। विमला देवी की आंख खुली तो आशीष को बेड पर नहीं पाया। वह बदहवास होकर बच्चे को आसपास के वार्ड में ढूंढने लगीं। सीएमएस ने एसपी अजय शंकर राय को बच्चा चोरी होने की जानकारी दी।
 
पुलिस अधीक्षक ने तुरंत ही जिलेभर में अलर्ट घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह को बच्चा बरामदगी के ऑपरेशन की कमान सौंपी गई।

बच्चे की खोजबीन के लिए शहर में 20 से अधिक पुलिस टीमों को लगाया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद पीआरवी ने करहल चौराहे के पास से बच्चा सहित महिला को गिरफ्तार किया। महिला को बच्चे सहित थाने लाया गया, वहां मौजूद दादी ने जैसे ही लाड़ले को देखा भागकर सीने से लगा लिया। 
विज्ञापन

पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम मंजू उर्फ ऊषा जाटव निवासी मोहल्ला अग्रवाल बताया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने जिला अस्पताल के स्टाफ से लेकर करीब आठ से दस लोगों के नाम बताए। पुलिस ने बारी बारी से सभी से थाने में पूछताछ की, लेकिन महिला के आरोप सिद्ध नहीं हो सके।

बच्चे को परिजनों की सुपुदर्गी में देने के साथ ही दादी विमला देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही थी।

अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह का कहना है कि बच्चा अगवा करने वाली महिला द्वारा बताया गया है कि उसे बच्चा किसी पुरुष ने दिया था। मुकद्मा दर्ज कर लिया गया है, उक्त व्यक्ति के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही पता लगाकर उसकी भी गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें