मैनपुरी/बिछवां। जिले में बुखार के साथ ही उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल पहुंचे बिछवां क्षेत्र निवासी पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 979 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 22 मरीज भर्ती कराए गए। पांच को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। बिछवां क्षेत्र के गांव लाहुरीपुर निवासी पांच वर्षीय सूजर को कुछ दिन से उल्टी-दस्त की दिक्कत थी। परिजन निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदन लाल का कहना था कि बच्चे को मृत अवस्था में लाया गया था।