फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर से खेलने निकला बालक लापता

Mon, 18 Mar 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों। क्षेत्र के गांव गऊपुरा में घर से खेलने निकला बालक सोमवार को देर शाम लापता हो गया। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे हैं, लेकिन उसका पता नहीं चला। जानकारी पर पुलिस भी तलाश में जुट गई। परिजन अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।गांव के निवासी उमाकांत शर्मा श्रीनगर में सीआरपीएफ में तैनात हैं। उनकी पत्नी एवं अन्य परिजन गांव में ही रहते हैं। सोमवार की शाम करीब चार बजे उनका तीन वर्षीय पुत्र चिराग घर से खेलने के लिए निकला। वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने बालक की तलाश शुरू कर दी। रात तक सुराग नहीं मिलने की स्थिति में जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। गांव के आसपास क्षेत्र में लगातार तलाश की जा रही है। मां एवं अन्य परिजन अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। सीओ अजीत सिंह का कहना है बच्चे के लापता होने की सूचना मिली है पुलिस तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें