फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 18 Mar 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के मोहल्ला मोहन में एक महिला ने साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया। शव का पंचनामा की कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोमल गुप्ता (26) निवासी मोहल्ला मोहन गली कायस्थान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह पांच बजे कोमल का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ परिजनों ने देखा। उसका शव देखकर परिजन परेशान हो गए। महिला की मौत की जानकारी होने पर आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गए। महिला की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। महिला की मौत की जानकारी पुलिस ने उसके मायके दिल्ली कीर्ति नगर में परिजनों को दी। सूचना पर परिजन दोपहर के समय मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला के शव के पंचनामा की कार्रवाई की। पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम गृह पहुंची। मृतका के भाई यश गुप्ता और पति अनिकेत व अन्य परिजनों ने महिला के पोस्टमार्टम कराए जाने से इंकार कर दिया। सीओ अजीत सिंह ने बताया कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
कोमल गुप्ता के पति अनिकेत ने बताया कि उसकी शादी कोमल के साथ अप्रैल 2017 में हुई थी। उसके दो पुत्रियां हैं। जिनमें एक पांच वर्ष की परी और 11 माह का बुकु है। उसकी मौत से दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें