फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में बालश्रम

Mon, 06 Jun 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
46 बाल मज़दूर जयपुर फैक्ट्री से रिहा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी ताजगंज परियोजना सवालों के घेरे में है। अब बालश्रम का नया मामला प्रकाश में आया है। प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत मिली है कि परियोजना में नाबालिगों से काम कराया जा रहा है। इसके पर्दाफाश के लिए श्रम विभाग ने दो टीमों का गठन कर दिया है। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ताजमहल के आसपास और ताजगंज क्षेत्र के सुधार के लिए करीब 200 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। इस प्रोजेक्ट पर पिछले दो वर्ष से काम चल रहा है, लेकिन अभी तक योजना पूरी नहीं हुई है। कभी कोवल स्टोन तो कभी लाल पत्थर बिछाने का विवाद खड़ा हो जाता है। 
अब नया मामला प्रकाश में आया है। इस योजना में नाबालिगों से काम लिया जा रहा है। इसकी शिकायत एडीएम सिटी से की गई है। एडीएम सिटी का कहना है कि प्रोजेक्ट के तहत 100-150 नाबालिगों से मजदूरी कराई जा रही है। इस शिकायत के आधार पर उप श्रमायुक्त आगरा परिक्षेत्र पीके सिंह ने सेवायोजकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए दो टीमों गठन किया है। 
विज्ञापन

सीएम और सचिवों का भी नहीं खौफ 
आगरा। हैरत की बात यह है कि ताजगंज प्रोजेक्ट के मॉडल का मुख्यमंत्री तीन बार निरीक्षण कर चुके हैं। इसके अलावा सचिव स्तर के अधिकारी, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी भी निरीक्षण करते रहे हैं। बावजूद बेखौफ नाबालिगों से काम कराया जा रहा है। उप श्रमायुक्त पीके सिंह की ओर बनाई गई टीमों में श्रम विभाग के छह प्रवर्तन अधिकारियों को शामिल किया गया है। एक टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी बाल गोविंद, सुरेश सिंह, विनीत मिश्र और दूसरी टीम में एसएन नागेश, एसके लाल, केके गुप्ता और जेपी शर्मा शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें