कासगंज। गंजडुंडवारा के मोतीनगर तिराहे पर कार ने बालक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। बालक अपने नाना के साथ बाजार आया हुआ था।
सड़क हादसे में मृत सागर(6) इटावा जिले के कृपालपुर गांव निवासी फौजदार का पुत्र था। वह कुछ दिन पूर्व अपने नाना के घर माेतीनगर आया था। रविवार को अपने नाना के साथ भूरे सिंह के साथ गंजडुंडवरा कस्बा स्थित बाजार गया था। बताया जाता है बाजार में वह पैदल जा रहा था। तभी उसे एक अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसबीच मौका देखकर कार चालक मय वाहन के वहां से फरार हो गया। बालक को गंजडुंडवारा के स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बालक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।