फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने मासूम की दर्दनाक माैत: खेत में बारिश का पानी भरने से डूबा छह साल का बच्चा, लाश देखकर कांप गए परिजन

Sun, 05 Jul 2026 02:13 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

घर के सामने खेत में बच्चों के साथ खेल रहे छह साल के मासूम की दर्दनाक माैत हो गई। खेत में बारिश का पानी भरने से बच्चा डूब गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
खेत में भरे पानी में डूबा मासूम। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव चंपाराम पुरा में शनिवार शाम खेत में भरे बारिश के पानी में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना से परिजन में चीख-पुकार मच गई। मां और परिवार के अन्य लोगों की रो-रोकर हालत खराब है। खेत से ईंट-भट्ठे के लिए खोदी गई मिट्टी के कारण हुए गड्ढे के कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन


चंपाराम पुरा गांव निवासी रामनिवास निषाद का छह वर्षीय पुत्र हितेश शनिवार शाम करीब 5 बजे घर के सामने स्थित खेत में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह खेत में भरे गहरे पानी में डूबा मिला। परिजन उसे बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। 

 
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि खेत में बारिश का पानी अधिक गहराई तक भरा होने के कारण खेलते समय बच्चा उसमें डूब गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन ने शव का यमुना नदी में अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई या पंचनामा कराने से इनकार करते हुए बताया कि यह हादसा था, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।

वहीं, बेटे की डूबने से हुई मौत के कारण मां रेखा देवी की रो-रोकर हालत खराब है। परिजन ने बताया कि हितेश अपने बड़े भाई दीपेश (10) से छोटा था और परिवार का सबसे लाड़ला था। उसके पिता रामनिवास किसान हैं। पिता ने बताया कि खेत से ईंट-भट्ठे के लिए मिट्टी निकाली गई थी। इसके कारण एक स्थान पर गहरा गड्ढा बन गया था, जिसमें बरसात का पानी भर गया था। शनिवार शाम हितेश अन्य बच्चों के साथ खेलते समय उसी पानी से भरे गड्ढे में डूब गया। हादसे में बच्चे की मौत से पूरा गांव शोक में डूबा दिखा।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें