फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम ने पी लिया डीजल, दो दिन उपचार के बाद तोड़ा दम

विज्ञापन
कासगंज गंजडुंडवारा के नगला भगना में डीजल पीने से मौत का शिकार मासूम परम। फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। तीन वर्षीय एक मासूम ने पानी समझकर डीजल पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। मासूम की अलीगढ़ में मौत हो गई।
विज्ञापन

परम (3) निवासी नगला भगना गंजडुंडवारा शनिवार को सुबह के समय घर में खेल रहा था। चारपाई के सहारे एक बोतल में डीजल रखा हुआ था। इसे मासूम ने पानी समझकर पी लिया। डीजल पीने की जानकारी जब परिजन को मालूम हुई तो वे सकते में आ गए। कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के लोग उसे चिकित्सालय ले गए। चिकित्सकों ने मासूम को उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया। सोमवार को मासूम की मौत हो गई। पिता रतन सिंह ने बताया कि परिवार के लोग मासूम की मौत से काफी व्यथित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें