कासगंज गंजडुंडवारा के नगला भगना में डीजल पीने से मौत का शिकार मासूम परम। फाइल फोटो
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। तीन वर्षीय एक मासूम ने पानी समझकर डीजल पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। मासूम की अलीगढ़ में मौत हो गई।
परम (3) निवासी नगला भगना गंजडुंडवारा शनिवार को सुबह के समय घर में खेल रहा था। चारपाई के सहारे एक बोतल में डीजल रखा हुआ था। इसे मासूम ने पानी समझकर पी लिया। डीजल पीने की जानकारी जब परिजन को मालूम हुई तो वे सकते में आ गए। कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के लोग उसे चिकित्सालय ले गए। चिकित्सकों ने मासूम को उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया। सोमवार को मासूम की मौत हो गई। पिता रतन सिंह ने बताया कि परिवार के लोग मासूम की मौत से काफी व्यथित हैं।