फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार की टक्कर बे बालक की मौत

Mon, 31 Mar 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मृतक बालक जुनैद का फाइल फोटो।
विज्ञापन
सहावर। कस्बा सहावर में गंजडुंडवारा रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बालक ईद-उल-फितर के मौके पर अपने पूर्वजों को फूल चढ़ाने कब्रिस्तान जा रहा था। हादसे में उसकी मौत की जानकारी मिलने के बाद परिवार में ईद की खुशियां मातम में बदल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कस्बा के मोहल्ला झंडा निवासी इकरार हुसैन का पुत्र जुनैद (10) ईदगाह की नमाज अदा कर कस्बा के गंजडुंडवारा रोड स्थित कब्रिस्तान पर पूर्वजों की कब्र पर फूल चढ़ाने जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से जुनैद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार चालक को वाहन सहित कब्जे में लेकर बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे की हादसे में मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो उनकी ईद की खुशियां मातम में बदल गई। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें