कासगंज प्राथमिक विद्यालय कन्या मोहन ।
कासगंज। परिषदीय स्कूलों में नया शिक्षा सत्र का स्वागत धूमधाम से किया जाएगा। सुंदर सजाए गए स्कूलों में पढ़ने के लिए पहुंचने वाले पहले दिन मंगलवार को स्वागत फूल बरसाकर विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा। उनके माथे पर चंदन का तिलक लगाया जाएगा। मिट-डे मील में उन्हें हलुआ या खीर दी जाएगी। स्कूलों के समय को भी बदल दिया गया है। जिले में 1263 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें छात्र संख्या बढ़ाने पर शासन का जोर है। बच्चों को स्कूलों की ओर आकर्षित करने के लिए स्कूलों को झालरों, गुब्बारों से सजाया जाएगा। विद्यालय पहुंचने पर बच्चों का गेट पर रोली, चंदन लगाकर तिलक कर उन पर पुष्पवर्षा भी की जाएगी। मध्याह्न भोजन में बच्चों को हलुआ या खीर में से कोई एक खाद्य पदार्थ खाने को दिया जाएगा। गर्मी के मद्देनजर स्कूलों के समय में बदलाव कर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे कर दिया गया है।