फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय शिशु सदन के डेढ़ माह के मासूम की मौत, नारी निकेतन की महिला का था बच्चा

Thu, 19 Sep 2019 10:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
महिला अस्पताल में भर्ती मासूम की 48 दिन बाद मौत हो गई। चार दिन पहले ही उसे स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा से मथुरा भेजा गया था।
विज्ञापन


फिरोजाबाद में एक मानसिक रूप से कमजोर महिला जुलाई माह के अंतिम दिनों में प्री मैच्योर डिलीवरी से एक बच्चे को जन्म दिया था। इस महिला और नवजात शिशु को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन 11 अगस्त को इन मां-बेटे को फिरोजाबाद सिटी मजिस्ट्रेट ने मथुरा नारी निकेतन भेज दिया। 

प्री मैच्योर डिलीवरी होने के कारण बच्चे को फिरोजाबाद से आने के बाद मथुरा जिला महिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया। पिछले दिनों हालत और बिगड़ने पर आगरा स्थित एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चार दिन पहले ही इसके स्वास्थ्य में सुधार होने की जानकारी देते हुए मथुरा भेज दिया गया। लेकिन, स्वास्थ्य ज्यादा बेहतर न होने के कारण इस बच्चे को जिला महिला अस्पताल के आईसीयू में रखा गया था। बुधवार को इस बच्चे ने दम तोड़ दिया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि जन्म के बाद से ही यह बच्चा बीमार चल रहा था। फिरोजाबाद से इसे मथुरा भेजा गया। बच्चे की मां मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण अज्ञात में नारी निकेतन में रह रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें