खेत पर लगे तारों में छोड़ा जाता है करंट
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र में अजीतगंज के पास खेत में पशुओं को रोकने के लिए लगाई गई बाड़ में प्रवाहित करंट से एक बालक की मौत हो गई। छोटा भाई गंभीर रूप से झुलस गया। घटना बृहस्पतिवार की दोपहर की है।
यहां का है मामला
गांव नगला ढरकन निवासी अनुसूचित जाति के सुनील का पुत्र कृष्णा (12) अपने छोटे भाई गोलू (10) के साथ बृहस्पतिवार को तरबूज लेने के लिए अजीतगंज गया था। दोपहर के समय दोनों भाई तरबूज लेने के बाद वापस घर लौट रहे थे। अजीतगंज पेट्रोल पंप के पीछे खेत से होकर लौटते में एक मक्का के खेत में लगी बाड़ में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गए।