फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विद्युत करंट से बालक और किशोर की मौत

Sun, 10 Nov 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सिरसागंज रोड पर रठेरा निवासी अंश की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
विज्ञापन
मैनपुरी/घिरोर। थाना दन्नाहार और घिरोर क्षेत्र में अलग-अलग हुई घटनाओं में विद्युत करंट से एक बालक और एक किशोर की मौत हो गई। गांव रठेरा में चार दिन के अंदर करंट लगने से दूसरी घटना से कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गांव रठेरा निवासी घनश्याम सिंह सेवानिवृत्त फौजी अपने भाई कमलेश के साथ शहर में सिरसागंज रोड पर निवास करते हैं। रविवार की सुबह कमलेश का इकलौता पुत्र अंश (14) घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गया। इस हैंडपंप में सबमर्सिबल भी पड़ी हुई थी। हैंडपंप में बिजली का करंट आ रहा था जैसे ही अंश ने उसे पकड़ा वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे आनन-फानन में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अंश शहर के श्री करुणा सागर इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था। गांव रठेरा में चार दिन पहले ही करंट लगने से 22 वर्षीय अंकित की मौत हुई थी। चार दिन में दो मौतों से गांव में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

दूसरी घटना घिरोर क्षेत्र के गांव गोधना की है। गांव गोधना निवासी दिलीप सिंह का पुत्र आरव (12) रविवार की सुबह 9 बजे घर के पास खेत में खेल रहा था। यहां टेंट का कुछ सामान पड़ा था। आरव ने टेंट का लोहे का पाइप उठाया तो सीधा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में छू गया। इसे आरव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन पहले उसे सीएचसी गोधना पर ले गए जहां से गंभीर स्थित देख उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव लौट आए। रविवार को शाम छह बजे तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया था।

विद्युत निगम की लापरवाही बनी मौत का कारण

गोधना निवासी आरव की करंट से मौत के बाद ग्रामीणों में विद्युत निगम के प्रति आक्रोश है। उनका आरोप है कि निगम की लापरवाही से हाईटेंशन लाइन के तार झूल रहे हैं। खंभे दूर से होने कई जगह तार काफी नीचे हो गए हैं। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया। निगम की लापरवाही का खामियाजा बालक को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें