फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 10 रुपये का लालच देकर बालक के साथ ऐसा घिनाैना काम, दरिंदे को मासूम की चीखों पर भी नहीं आया रहम

Sat, 11 Apr 2026 09:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पार्क में खेल रहे 12 साल के बालक को युवक बहला-फुलाकर पास के शौचालय में ले गया। उसके साथ दरिंदगी की। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
boy demo, teen demo - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी कस्बा के एक मोहल्ले में पार्क में खेल रहे 12 वर्षीय बालक को 10 रुपये का लालच देकर एक युवक ने शौचालय में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने पीड़ित के परिजन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पाॅक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर एक 12 वर्षीय बालक अन्य बच्चों के साथ पार्क में खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान क्षेत्र का रहने वाला साहिल पुत्र कल्लू किशोर को बहला-फुलाकर पास के शौचालय में ले गया। वहां आरोपी ने किशोर के साथ अनैतिक कृत्य किया और वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गया। घटना की जानकारी परिजन को शुक्रवार की रात तब हुई, जब बालक दर्द के कारण बिलख-बिलख कर रोने लगा। 

पूछने पर डरे-सहमे किशोर ने परिजनों को आपबीती सुनाई। शनिवार सुबह परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी साहिल के खिलाफ कुकर्म और पाॅक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़ित किशोर को उपचार और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें