फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट हिंदू सम्मेलन: 9 फरवरी को आएंगे राम मंदिर भूमि पूजन के मुख्य पुजारी, सनातन संस्कृति पर करेंगे संबोधन

Sat, 07 Feb 2026 11:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

राम मंदिर भूमि पूजन के मुख्य पुजारी 9 फरवरी को आगरा आएंगे। वे यहां विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस आयोजन का श्री मन:कामेश्वर मंदिर समिति ने पोस्टर विमोचन किया। 
 
विज्ञापन
विराट हिंदू सम्मेलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दरेसी नं दो में श्री मन:कामेश्वर मंदिर के पीछे 9 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या में राम मंदिर की भूमि पूजन के मुख्य पुजारी गंगाधर पाठक आएंगे। इसकी जानकारी श्री मन:कामेश्वर हिंदू सम्मेलन समिति ने शुक्रवार को यमुना किनारा रोड स्थिति एक होटल में पोस्टर विमोचन के साथ दी।
विज्ञापन


श्री मन:कामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने बताया कि सम्मेलन में आकर जाति, भाषा और प्रांत वाद में बंटे लोग संगठित हों और सनातन संस्कृति को बचाए रखें। राष्ट्र के उत्थान में सहयोगी बने। उन्होंने कहा कि आयोजन में राम मंदिर के भूमि पूजन के साक्षी रहे गंगाधर पाठक का संबोधन सुनना एक सौभाग्य भरा पल रहेगा। समिति के अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि इस शनिवार को आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी।

इसके माध्यम से बेलनगंज, बिजलीघर, छीपीटोला, जीवनी मंडी दरेसी व अन्य क्षेत्रों के लोगों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पोस्टर विमोचन के दौरान अभिषेक झा, नितिन बंसल, पंकज, चौरसिया, मनीष बंसल, पार्षद राकेश जैन, पार्षद रवि माथुर, ज्योति बंसल, प्राची चौरसिया, अमर गुप्ता व अन्य माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें