फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NIkay Chunav: पश्चिमी यूपी के इन जिलों में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, मंच तैयार

Thu, 27 Apr 2023 08:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

UP NIkay Chunav: सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। कार्यकर्ता भीड़ जुटाने में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन
UP NIkay Chunav: पश्चिमी यूपी के इन जिलों में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर कुशवाहा के समर्थन में जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले बुधवार की शाम पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर हवन-पूजन के साथ भूमि पूजन करवाया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य ने कहा कि आगरा को स्मार्ट सिटी के रूप में बदलने के लिए अभूतपूर्व काम हुए हैं। विपक्षियों ने केवल जनता को ठगा है।

विज्ञापन


इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, महापौर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, महानगर प्रभारी सुरेश तिवारी, जीएस धर्मेश, प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता चौहान, निर्मला दीक्षित, टीएन अग्रवाल, हेमंत शर्मा, दिगंबर सिंह धाकरे, महानगर मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी आदि मौजूद रहे।

बाइक रैली निकालकर किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए कार्यक्रम स्थल जीआईसी ग्राउंड से भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा बाइक रैली निकालकर शहरवासियों को मुख्यमंत्री की सभा में पहुंचने के लिए आमंत्रित किया गया। बाइक रैली का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, महापौर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने किया। भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, जय श्रीराम के नारे लगाते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चरणबद्ध तरीके से शहर में भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री की सभा के लिए लोगों को आमंत्रित किया।

इन जिलों में भी करेंगे जनसभा

गुरुवार यानी आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा के अलावा मथुरा और फिरोजाबाद में भी निकाय चुनाव के लिए जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक लखनऊ से विशेष विमान से मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11.20 बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट आएंगे और यहां से विशेष हेलीकॉप्टर के जरिए मथुरा प्रस्थान करेंगे। 

मथुरा से वह हेलीकॉप्टर से ही फिरोजाबाद पहुंचेंगे, जहां चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वह दोपहर सवा तीन बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, पंचकुइयां पर आएंगे, जहां वह मेयर पद की भाजपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

सभी वार्डों के भाजपा प्रत्याशी रहेंगे मौजूद

यहां मंच पर सभी 100 वार्डों के भाजपा प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे। वह जीआईसी मैदान पर चार बजे तक रहेंगे और उसके बाद सवा चार बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए विशेष विमान से उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर डीएम नवनीत सिंह चहल और पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने जीआईसी मैदान पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें