बाह के मंगदपुर गांव के जूनियर हाईस्कूल में वसंत पंचमी पर पोस्टर प्रतियोगिता
बाह। कस्बे के मंगदपुर गांव के जूनियर हाईस्कूल विद्यालय में वसंत पंचमी पर शुक्रवार को सरस्वती पूजन के साथ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने मां सरस्वती चित्र बनाकर उसमें रंग भरा। प्रतियोगिता में छाया प्रथम, गुंजन द्वतीय और कल्पना तृतीय स्थान पर रहीं। शिक्षिका रीता भदौरिया और ममता श्रीवास्तव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।