फतेहाबाद। फतेहाबाद बाह मार्ग पर शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के मुताबिक, पिढ़ाैरा थाना क्षेत्र के गांव गगनकी बलाई निवासी रोहतान (45) पुत्र लखमी चंद अपने साथी कालीचन पुत्र रामदयाल के साथ फतेहाबाद से घर जा रहे थे। शाम चार बजे करीब फतेहाबाद-बाह मार्ग पर चौहान ढाबा के पास पीछे से आए वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रोहतान सिंह की मौके पर मौत हो गई। फतेहाबाद पुलिस वाहन और चालक की तलाश कर रही है।