फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ और केरल का कब्जा

Mon, 17 Dec 2018 12:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान करते सांसद तारिक अनवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में रविवार को सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले खेले गए। अपने-अपने वर्ग में युगांतर पब्लिक स्कूल, छत्तीसगढ़, शांथल्य ज्योति पब्लिक स्कूल, केरल, डीपीएस राजनंग गांव, छत्तीसगढ़ और सेंट एडमंड पब्लिक स्कूल, केरल चैंपियन बना। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद तारिक अनवर ने शिरकत की। 
विज्ञापन


पहले खेले गए अंडर-19 बालिका वर्ग मे युगांतर पब्लिक स्कूल, छत्तीसगढ़ और मॉडर्न पब्लिक स्कूल के मध्य फाइनल मैच खेला गया। इस मैच में युगांतर पब्लिक स्कूल, छत्तीसगढ़ ने मॉडर्न पब्लिक स्कूल, दिल्ली को 61-27 से पराजित कर दिया। 

अंडर-19 बालक वर्ग में फाइनल मैच जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल, आगरा और शांथल्य ज्योति पब्लिक स्कूल, केरल के मध्य खेला गया। शांथल्य पब्लिक स्कूल ने मेजबान जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल को 77-66 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान करते सांसद तारिक अनवर - फोटो : अमर उजाला
अंडर-17 बालिका वर्ग में खेले गए फाइनल मुकाबले में डीपीएस राजनंद गांव, छत्तीसगढ़ ने नीरजा मोदी पब्लिक स्कूल, जयपुर को 47-27 से हराकर कप पर कब्जा जमाया। अंडर-17 बालक वर्ग का फाइनल डीपीएस बैंगलोर और सेंट एडमंड पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। 

इस मैच में सेंट एडमंड पब्लिक स्कूल ने डीपीएस बैंगलोर को 84-66 से हराकर चैंपियनशिप जीती।  पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने ट्रॉफी प्रदान की। जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल के एमडी विनोद बंसल, प्राचार्या ममता दुबे, विशाल बंसल और मोहित बंसल ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. हरि सिंह यादव, स्कूल के खेल प्रशिक्षक राजेश शर्मा, अमित कुमार आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें