फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आठ साल बाद आई छत्रपति शिवाजी म्यूजियम की याद, औचक निरीक्षण करने पहुंचे पर्यटन मंत्री

Tue, 07 Jan 2025 10:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में छत्रपति शिवाजी म्यूजियम 2025 दिसंबर तक शुरू कराने का दावा किया गया था, लेकिन इसकी फाइल धूल फांक रही है। आगरा आए पर्यटन मंत्री ने यहां का औचक निरीक्षण किया। 

 
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में आठ साल से बंद पड़े छत्रपति शिवाजी म्यूजियम की सोमवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सुधि ली। मुख्यमंत्री योगी ने 2019 में इसका नाम मुगल म्यूजियम से बदलकर छत्रपति शिवाजी म्यूजियम किया था। लेकिन, तब से यहां एक इंच काम नहीं हुआ। आगरा आने पर मंत्री ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


ताजमहल से चंद कदम दूर सपा सरकार में मुगल म्यूजियम की नींव रखी गई थी। तब यह करीब 80 करोड़ रुपये में बनकर तैयार होना था। लेकिन, 2017 में सूबे में सत्ता परिवर्तन हुआ। पहली बार योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने। आगरा आगमन पर सीएम योगी ने इसका नाम बदल दिया। उसके बाद से काम बंद पड़ा है। राजकीय निर्माण निगम ने अब 198 करोड़ रुपये का संशोधित प्रस्ताव भेजा है, जो पर्यटन महानिदेशक कार्यालय में लंबित है। सोमवार को पर्यटन मंत्री ने निरीक्षण के बाद जल्द म्यूजियम के लिए बजट आवंटन और निर्माण शुरू कराने का दावा किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें