मेंटर की भूमिका निभाएंगे धोनी: चेतन शर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्र सिंह धोनी ने अच्छे समय कप्तानी छोड़ी है। आगे चैम्पियंस ट्राफी है। यह मिनी विश्वकप सरीखा होता है। उन्होंने विराट कोहली को आशीर्वाद दिया है कि वह खुद को विश्वकप के लिए तैयार कर लें। धोनी टीम में रहकर मेंटर की भूमिका निभाएंगे। यह कहना है कि पूर्व भारतीय क्रिकेट चेतन शर्मा का।
रविवार को शहर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए चेतन शर्मा ने बातचीत में कहा कि धोनी हर उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। अब उनका टीम का हिस्सा बनने का मुख्य उद्देश्य साथी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करना है। धोनी को हमेशा के लिए अपना कप्तान बताकर विराट कोहली ने अपना कद और बढ़ा लिया है। इतना बड़ा खिलाड़ी बनने के बाद भी विराट के पैर जमीन पर ही हैं। उनके बयान से ड्रेसिंग रूम का माहौल बेहतर बनेगा।
चेतना शर्मा ने युवराज सिंह को टीम में वापसी का हकदार बताया। घरेलू क्रिकेट में युवराज ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके पास 11 वर्षों का अनुभव है। उससे भी प्रमुख बात यह है कि टीम कप्तान के पसंद की होनी चाहिए। विराट कोहली की पसंद पर युवराज टीम में शामिल हुए हैं।