आगरा। चेक बाउंस के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-7 अनुज कुमार सिंह ने आरआर चाट चौपाटी एंड फेमिली रेस्टोरेंट वृंदावन के प्रोपराइटर राहुल सेंगर को अदालत में तलब करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
शाहगंज थाना क्षेत्र के केदार नगर निवासी श्वेता अग्रवाल ने वाद दायर किया है। बताया है कि राहुल सेंगर से उनके पति के पारिवारिक संबंध थे। राहुल ने व्यावसायिक जरूरत बताकर 7 लाख रुपये लिए थे। 4 महीने में लौटाने का वादा था। तगादा करने पर राहुल ने चेक दिया जो बाउंस हो गया। संवाद