फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में कोचिंग से लौट रही छात्रा के चेहरे पर फेंका केमिकल, आरोपी फरार

Wed, 30 Dec 2020 05:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • छात्रा के चीखते ही आरोपी युवक मौके से फरार
  • पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में थाना उत्तर के जलेसर रोड झील की पुलिया के समीप कोचिंग से लौट रही छात्रा के ऊपर एक युवक ने तरल पदार्थ (केमिकल) फेंक दिया। छात्रा ने शोर मचाया तो मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पीड़ित छात्रा के पिता ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर छात्रा का मेडिकल कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

  

जनपद एटा थाना अवागढ़ औनेरा निवासी छात्रा रेखा (19) पुत्री रामदास प्रजापति अपने फूफा सुरेंद्रपाल के घर थाना उत्तर के सत्यनगर में रहकर बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। बुधवार दोपहर वह कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही थी। छात्रा ने बताया कि वह जैसे ही जलेसर रोड स्थित झील की पुलिया के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे युवक ने उसके ऊपर चिपचिपा तरल पदार्थ ( केमिकल) फेंक दिया। बालों तथा चेहरे पर केमिकल गिरते ही छात्रा ने चीख-पुकार की। छात्रा के चीखते ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
 

ये भी पढ़ें- साइबर अपराध: सस्ती बाइक के लालच में फंसा बी फार्मा का छात्र, साइबर सेल ने दिए बचने के सुझाव

विज्ञापन

 

घटनास्थल पर लोगों का हुजूम लग गया। अज्ञात व्यक्ति ने इसकी सूचना थाना उत्तर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएचओ उत्तर अनूप कुमार भारतीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। छात्रा को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। छात्रा के बालों के साथ माथे पर कुछ केमिकल गिरा है।
 

विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर अनूप कुमार भारतीय ने कहा कि छात्रा के चेहरे पर कोई चिपचिपा केमिकल डाला है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर केमिकल फेंकने वाला युवक थाना उत्तर के श्रीराम कॉलोनी निवासी पुनीत भारद्वाज पुत्र दिनेशचंद्र भारद्वाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

थाना उत्तर के झील की पुलिया के पास कोचिंग पढ़कर लौट रही छात्रा के ऊपर चिपचिपा केमिकल डालने के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। छात्रा खतरे से बाहर है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी को दे टीमें बना दी है। शीघ्र उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। - अजय कुमार पांडेय, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें