फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सनातन संस्कृति सम्मेलन में गूंजे जयश्रीराम, जय भवानी के जयकारे

Tue, 14 Jan 2025 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सनातन कार्यक्रम में संबो​धित करती मुख्य अति​थि कथा वाचक हेमलता शास्त्री।
विज्ञापन
कासगंज। सनातन महासंघ की संस्थापक मीनाक्षी शेरावत का कहना है कि व्यक्ति के व्यक्तित्व से ही राष्ट्र का निर्माण होता है। वे सोमवार को बजरंग दल की ओर से सोमवार को श्रीगणेश इंटर कॉलेज में आयोजित सनातन संस्कृति सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। इस दौरान श्रीराम, जयभवानी, जय शिवाजी के नारों की गूंज रही।उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने भी अर्जुन की सहायता उपदेश देकर की थी। इसलिए शौर्य और वीरता को धारण करने के लिए हमें यह उपदेश पढ़ने होंगे। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक हेमलता शास्त्री ने कहा कि देश महान नहीं बनता भाषण या नारों से। देश महान बनता है ऊंचे महान विचारों से। उन्होंने भजन के माध्यम से कहा कि कुछ सीधे साधे प्रश्न हैं जवाब दीजिए, बस अपनी आत्मा को हिसाब दीजिए। कौन छीन ले गया हमसे ये संस्कृति। खुद से पूछना और खुद जवाब दीजिए। ये कैसी पढ़ाई है कि हम कैसे बन गए है मां बाप भी हमारे अब बोझ बन गए। इस परिसर में तालियां गूंजने लगी। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कासगंज पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी, सोरों पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, राजकीय कॉलेज की प्रधानाचार्य समीक्षा सिंह जादौन ने विचार व्यक्त किए। संचालन वेदप्रकाश ने किया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं पुरस्कार का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें