प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए रोडवेज बसको हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एआरएम ओम प्रकाश व डिपो इंचार
कासगंज। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान स्नान के लिए श्रद्धालुओं को लेकर डिपो से सोमवार को पहली बस रवाना हुई। इस बस के चलने से रूट पर पड़ने वाले एटा, बेवर, कानपुर तक यात्रियों को भी प्रयागराज तकयात्रा करने में सुविधा मिलेगी। पहले दिन 20 यात्रियों ने यात्रा की। मक्रर संक्रांति पर महाकुंभ में स्नान करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को लेकर कासगंज डिपो की पहली बस रवाना सोमवार को प्रयागराज बस के प्रयागराज तक चलने से इस रूट पर पड़ने वाले एटा, बेवर (मैनपुरी), कानपुर तक के यात्रियों को यात्रा करने में सुविधा मिलेगी। एआरएम ओम प्रकाश एवं डिपो इंचार्ज प्रवीन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।प्रतिदिन 11 बजे रवाना होगी यह बस प्रतिदिन सुबह 11 बजे कासगंज से रवाना होगी। प्रयागराज में नेहरू पार्क पर श्रद्धालुओं को बस से उतरेंगे। वहां से शटल बस द्वारा यात्रियों को निशुल्क कुंभ मेले तक पहुंचाया जाएगा। वापसी में यह बस नेहरू पार्क से श्रद्धालुओं को लेकर कासगंज आएगी। इसका किराया 681 रुपये है।