कचौराघाट में गुहराज निषाद की शोभा यात्रा का शुभारंभ करते हुए सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण
बाह। कचौराघाट में जयंती पर रविवार को शोभा यात्रा का शुभारंभ करने वाले सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि गुहराज निषाद त्याग, मित्रता एवं समर्पण के प्रतीक हैं। रामसखा की निस्वार्थ सेवा आने वाली पीढियों को प्रेरित करती रहेगी। रामसखा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्होंने शोभा यात्रा का फीता काट कर उद्घाटन किया। कचौराघाट से जैतपुर, बाह, जरार समेत करीब 20 गांवों से होकर गुजरी शोभा यात्रा का मार्ग रामसखा के कृतित्व के नारों से गूंज उठा। जगह जगह पर शोभा यात्रा का स्वागत एवं सम्मान हुआ। इस दौरान अंशू रानी निषाद, शिवराम राजपूत, रामलाल, नंदकिशोर वर्मा, महेश वर्मा, देवेन्द्र राजपूत, गुड्डू दयाल वर्मा, मुकेश वर्मा, अर्जुन सिंह लोधी, रामशंकर वर्मा, रामसिंह आजाद, अजय वर्मा, इंद्रपाल वर्मा, तहसीलदार वर्मा, खुशीराम वर्मा, अनिल वर्मा, राधे वर्मा आदि रहे।