फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्वालियर हाईवे पर भगवान परशुराम के जयकारे गूंजे

विज्ञापन
विज्ञापन
मलपुरा। ग्वालियर हाईवे पर रविवार को भगवान परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने बैंडबाजों की धुन पर जमकर नृत्य किया। लोगों ने रोहता, प्रिंस ढाबा, नगला माकरौल सहित जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। गांव रोहता बाग स्थित पीएस गार्डन से शाम करीब 05:30 बजे स्वामी परमानंद और कथा प्रवक्ता विनीतानंद आचार्य ने दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया। भगवान परशुराम, श्रीगणेश, पंचमुखी हनुमान, अयोध्या मंदिर, आदि गुरु शंकराचार्य, भारत माता, यूजीसी विरोधी झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया। इस दौरान लंगड़े की चौकी हनुमान मंदिर के महंत गोपी गुरु, गोविंद शर्मा, सत्यदेव दुबे, मुकेश काका, लोकेंद्र दुबे, सुखपाल प्रधान, प्रभु दयाल शर्मा, रूपाली दीक्षित, अंकुर लवानियां, मुरारी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें